देश की खबरें | सुरेश गोपी अभिनीत फिल्म ‘जेएसके’ शीर्षक में बदलाव के साथ 17 जुलाई को रिलीज होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरेश गोपी अभिनीत फिल्म ‘जानकी बनाम केरल राज्य’ 17 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी, क्योंकि सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद निर्माता फिल्म का शीर्षक बदलने पर सहमत हो गए हैं।
तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई सुरेश गोपी अभिनीत फिल्म ‘जानकी बनाम केरल राज्य’ 17 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी, क्योंकि सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद निर्माता फिल्म का शीर्षक बदलने पर सहमत हो गए हैं।
अब फिल्म का शीर्षक ‘जानकी वी बनाम केरल राज्य’ (जेएसके) होगा।
क्षेत्रीय समिति द्वारा मंजूरी दिए जाने के बावजूद, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पुनरीक्षण समिति ने मूल शीर्षक को अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि ‘जानकी’ देवी सीता का एक नाम है।
फिल्म के निर्माताओं द्वारा दायर अपील के बाद, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन नागरेश ने फैसला सुनाने से पहले फिल्म देखने पर सहमति व्यक्त की। स्क्रीनिंग के बाद अदालत ने निर्माताओं से पूछा कि क्या वे कानूनी लड़ाई जारी रखना चाहते हैं।
इसके बाद निर्माता सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए बदलावों पर सहमत हो गए, क्योंकि फिल्म की रिलीज में देरी हो रही थी।
शीर्षक परिवर्तन के अलावा, फिल्म को आठ दृश्यों में बदलाव के साथ रिलीज किया जाएगा, तथा अदालती दृश्यों में ‘जानकी’ नाम को म्यूट कर दिया जाएगा।
फिल्म के निर्देशक प्रवीण नारायणन ने फेसबुक पर घोषणा की कि फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।
'जेएसके' में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीबीएफसी ने अब फिल्म को ‘यूए 16 प्लस’ प्रमाण पत्र दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

