देश की खबरें | बुजुर्ग मरीज के लिए अपनी ऑक्सीजन सुविधा देने वाले सूरत के डॉक्टर की हालत में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के कारण श्वसन समस्याओं का इलाज करा रहे बुजुर्ग मरीज के लिए अपनी जान खतरे में डाल कर ऑक्सीजन सुविधा(ईसीएमओ) देने वाले डॉक्टर की हालत में अब सुधार हो रहा है और वे प्राकृतिक रुप से सांस ले रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 23 सितंबर कोविड-19 के कारण श्वसन समस्याओं का इलाज करा रहे बुजुर्ग मरीज के लिए अपनी जान खतरे में डाल कर ऑक्सीजन सुविधा(ईसीएमओ) देने वाले डॉक्टर की हालत में अब सुधार हो रहा है और वे प्राकृतिक रुप से सांस ले रहे हैं।

डॉ संकेत मेहता को सूरत से चेन्नई के एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल का कहना है कि वह अब पूरी तरह से प्राकृतिक रुप से सांस लेने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री Narendra Singh Tomar ने कहा- झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस.

एमजीएम स्वास्थ्य केन्द्र की एक विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ मेहता को सूरत के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी होने पर एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजेनेशन पर रखा गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मेहता ने उसी आईसीयू में भर्ती एक और मरीज को हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस दौरान उनकी हालत और खराब हो गई क्योंकि करीब 15-20 मिनट तक उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Passes Away due to COVID-19: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.

तब विशेषज्ञ टीम ने उन्हें लगभग दो सप्ताह पहले एमजीएम स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानांतरित करने का फैसला किया।

अस्पताल ने कहा कि निरंतर देखभाल के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी