देश की खबरें | सूरत को मिला सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन का पुरस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सूरत को बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन के लिए और कोच्चि को सबसे स्थायी परिवहन प्रणाली के लिए सम्मानित किया।
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सूरत को बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन के लिए और कोच्चि को सबसे स्थायी परिवहन प्रणाली के लिए सम्मानित किया।
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली को शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम की पुनर्विकास परियोजना के गैर मोटर वाहन प्रणाली के लिए सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस में पुरस्कार वितरित किए।
दिल्ली मेट्रो को ‘ बेहतरीन यात्री सेवा और संतुष्टि’ के लिए सम्मानित किया गया। इंदौर को सबसे अधिक नवोन्मेषी वित्तीय व्यवस्था अपनाने के लिए सम्मानित किया गया।
मंत्रालय के मुताबिक नासिक को सार्वजनिक परिवहन की योजना में सबसे अधिक जनभागीदार रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

