देश की खबरें | सूरजकुंड मेला हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गया : खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद में हर साल आयोजित होने वाला सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला राज्य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गया है।

चंडीगढ़, 23 फरवरी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद में हर साल आयोजित होने वाला सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला राज्य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गया है।

भारत और विश्व के कारीगरों और कलाकारों की कला, शिल्प और कौशल को प्रदर्शित करने वाला यह मेला सात फरवरी को शुरू हुआ था और रविवार को संपन्न हो गया।

आवास, शहरी मामलों और ऊर्जा मंत्री खट्टर ने कहा कि वार्षिक मेले में आने वाले लोगों की रिकॉर्ड संख्या और कलाकारों को देखते हुए सूरजकुंड मेले को शिल्प और कला का 'महाकुंभ' कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि सूरजकुंड मेला वास्तव में राष्ट्रीय गौरव और हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गया है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर रविवार को इस शिल्प मेले के 38वें संस्करण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे। खट्टर ने कहा कि सूरजकुंड मेले के 28वें संस्करण से वह नियमित रूप से इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

वर्ष 2015 में पहली बार 20 देशों ने भाग लिया था, जिससे सूरजकुंड मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिला। भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के साथ ही सूरजकुंड शिल्प मेला हरियाणा को वैश्विक पहचान और गौरव दिला रहा है।

हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले साल इस मेले में 13 लाख पर्यटक आए थे और 2025 में यह संख्या बढ़कर 18 लाख हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\