जरुरी जानकारी | सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ को अंतिम दिन 71.47 गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को अंतिम दिन 71.47 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को अंतिम दिन 71.47 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े के अनुसार आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,45,28,299 शेयरों के मुकाबले 1,03,83,31,980 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 161.22 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 55.77 गुना तथा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 31.83 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला।

खुदरा निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया के बाद बृहस्पतिवार को आईपीओ के पहले दिन ही निर्गम को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। मूल्य दायरा 265-274 रुपये प्रति शेयर है।

इससे पहले बुधवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाए जाने वाली रकम का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं, ऋण अदायगी, और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के वित्त पोषण के लिए करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी