देश की खबरें | अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘भगवान का फैसला नहीं’ : महबूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी और कहा कि अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘भगवान का फैसला नहीं’’ है।

श्रीनगर, 17 दिसंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी और कहा कि अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘भगवान का फैसला नहीं’’ है।

पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को वापस लेने के केंद्र के निर्णय को उच्चतम न्यायालय ने 11 दिसंबर के अपने फैसले को बरकरार रखा था, इसके बाद महबूबा का यह बयान आया है।

उच्चतम न्यायालय ने इसके साथ ही ‘‘जल्द से जल्द’’ राज्य का दर्जा बहाल करने तथा अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

महबूबा मुफ्ती ने कुपवाड़ा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें हिम्मत नहीं हारनी है। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उच्चतम न्यायालय भगवान नहीं है। उसी उच्चतम न्यायालय ने पहले कहा था कि संविधान सभा की सिफारिश के बिना अनुच्छेद 370 में संशोधन नहीं किया जा सकता है। वे भी विद्वान न्यायाधीश थे। आज कुछ अन्य न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया। हम इसे भगवान का फैसला नहीं मान सकते।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने का विरोध करने वाले लोग चाहते हैं कि हम हार मान लें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विरोधी चाहते हैं कि हम लड़ाई छोड़ दें लेकिन हम आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रखेंगे। हमने बहुत बलिदान दिया है और हम उन्हें व्यर्थ नहीं जाने दे सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\