देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई को नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

नालसा का कार्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना है।

न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, न्यायमूर्ति गवई का नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामांकन 11 नवंबर से प्रभावी होगा।

देश के प्रधान न्यायाधीश नालसा के मुख्य संरक्षक होते हैं, जबकि प्रधान न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश इस संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष होते हैं।

फिलहाल प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नालसा के मुख्य संरक्षक हैं और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ रविवार को प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और न्यायमूर्ति खन्ना सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

न्यायमूर्ति गवई सोमवार से प्रधान न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\