देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने 56 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने 56 वकीलों और एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में शुक्रवार को नामित किया।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने 56 वकीलों और एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में शुक्रवार को नामित किया।

शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने शुक्रवार आयोजित पूर्ण अदालत की एक बैठक में निम्नलिखित एडवोकेट-ऑन रिकॉर्ड/अधिवक्ताओं को 19 जनवरी, 2024 से वरिष्ठ अधिवक्ताओं के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है।’’

जिन वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया है, उनमें अधिवक्ता गौरव अग्रवाल, शोभा गुप्ता, मोहम्मद शोएब आलम, अमित आनंद तिवारी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, अर्धेन्दुमौली कुमार प्रसाद, सुनील फर्नांडीस, तपेश कुमार सिंह और गगन गुप्ता शामिल हैं।

इसके अलावा, शीर्ष अदालत को 198 नये एओआर भी मिले हैं।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने दिन की अदालती कार्यवाही के बाद नव नामित एओआर को बधाई दी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने खुशी व्यक्त की कि कई महिला वकीलों ने एओआर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत उच्चतम न्यायालय द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार, केवल एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड के रूप में नामित अधिवक्ता ही शीर्ष अदालत में मामले दायर कर सकते हैं।

शीर्ष अदालत साल में दो बार एओआर की परीक्षाएं आयोजित करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी