देश की खबरें | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में 13 नामों की सिफारिश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ अधिवक्ताओं और चार न्यायिक अधिकारियों को बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की शुक्रवार को सिफारिश की।
नयी दिल्ली, 19 मार्च सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ अधिवक्ताओं और चार न्यायिक अधिकारियों को बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की शुक्रवार को सिफारिश की।
तीन न्यायाधीशों वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को बैठक हुई। इस कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमना और न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन शामिल थे।
कॉलेजियम ने नौ अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की।
ये नौ अधिवक्ता हैं: अरुणा एस पाई, शैलेश पी ब्रह्मे, कमल आर खाटा, शर्मिला यू देशमुख, अमीरा अब्दुल रजाक, संदीप वी मार्ने, संदीप एच पारिख, सोमशेखर सुंदरसेन और महेंद्र एम नेरलीकर।
न्यायिक अधिकारियों में राजेश एन. लड्ढा, संजय जी. मेहर, जी.ए. सनप और एस जी डिग शामिल हैं।
बम्बई उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 94 है और 30 से अधिक सीटें खाली हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

