देश की खबरें | सावंत सरकार को समर्थन देकर ‘राजनीतिक भूल’ की : सरदेसाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि पिछले साल मार्च में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत नीत राज्य सरकार को समर्थन देना उनकी एक ‘‘राजनीतिक भूल” थी।

जियो

पणजी, 15 जून गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि पिछले साल मार्च में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत नीत राज्य सरकार को समर्थन देना उनकी एक ‘‘राजनीतिक भूल” थी।

दक्षिण गोवा जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र फातोर्डा में रविवार को सभा को संबोधित करते हुए, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख ने इस “गलती” के लिए लोगों से माफी मांगी और भाजपा नीत राज्य सरकार पर “अक्षम, गैर-पारदर्शी होने और कोई प्रशासनिक जिम्मेदारी न लेने’’ का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में सर्वदलीय बैठक शुरू : 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरदेसाई ने कहा, “हम भविष्य में ऐसी सरकार के गठन में सहयोग नहीं देंगे। हमारे लिए, भाजपा पर्रिकर के निधन के बाद ही समाप्त हो गई थी। हम भविष्य में भाजपा को कभी इस राज्य में शासन नहीं करने देंगे।’’

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ की उच्च स्तरीय टीम कोरोना महामारी से प्रभावित 11 जिलों का करेगी दौरा.

हालांकि, भाजपा के दिग्गज नेता पर्रिकर, जो उस वक्त देश के रक्षा मंत्री थे, वह गृह राज्य गोवा लौटे जहां उन्होंने अपने नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जीएफपी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन किया।

पिछले साल पर्रिकर के निधन के बाद, जीएफपी ने प्रमोद सावंत नीत राज्य सरकार को समर्थन जारी रखने का फैसला किया था।

लेकिन, सावंत ने पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के 10 विधायकों के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो जाने के बाद सरदेसाई और जीएफपी के दो अन्य नेताओं को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था।

सरदेसाई ने सभा से कहा, “मैं पर्रिकर के निधन के बाद सरकार से बाहर न होने का फैसला लेकर की गई बड़ी राजनीतिक भूल के लिए गोवा वासियों से माफी मांगता हूं। मेरी गलती की वजह से आज, गोवा के लोग भुगत रहे हैं और हम सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।’’

सरदेसाई ने कहा कि भविष्य में उनकी पार्टी अच्छे कानून बनाने के लिए राज्य सरकार की मदद करने में समावेशी तरीके से काम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी