विदेश की खबरें | इराकी मौलवी के समर्थक दूसरे दिन भी संसद भवन में जमे रहे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारी शिया मौलवी अल-सद्र के समर्थक हैं। अल-सद्र ने ईरान समर्थित राजनीतिक समूहों द्वारा अगली सरकार के गठन के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस घटनाक्रम से इराक में राजनीतिक संकट गहरा गया है।
प्रदर्शनकारी शिया मौलवी अल-सद्र के समर्थक हैं। अल-सद्र ने ईरान समर्थित राजनीतिक समूहों द्वारा अगली सरकार के गठन के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस घटनाक्रम से इराक में राजनीतिक संकट गहरा गया है।
रविवार को धरना किसी जश्न जैसा दिखायी दिया। मुक्तदा अल-सद्र के समर्थक संसद के भीतर नाच रहे थे और अपने नेता की तारीफ में नारे लगा रहे थे। इस बीच वे गद्दों पर सोते हुए भी दिखायी दिए।
इससे पहले, शनिवार को अल-सद्र की अपील पर प्रदर्शनकारियों ने इराक के ग्रीन जोन के द्वार के पास लगे सीमेंट के अवरोधकों को गिराने के लिए रस्सी का इस्तेमाल किया। ग्रीन जोन में सरकारी इमारतें और दूतावास हैं।
इराकी सुरक्षा बलों ने शुरूआत में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि हिंसा में करीब 125 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 100 प्रदर्शनकारी और 25 सुरक्षाबलों के सदस्य हैं।
अल-सद्र के समर्थकों द्वारा संसद पर कब्जा करने के बाद संसद के स्पीकर मोहम्मद हलबौसी ने अगले नोटिस तक भविष्य में आयोजित होने वाले सत्र निलंबित कर दिए हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)