हरियाणा की सीमा सील होने के कारण आजादपुर मंडी में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित
दरअसल एशिया के सबसे बड़े थोक बाजार आजादपुर मंडी में 11 व्यवसायी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कोविड-19 का संक्रमण फैलने की आशंका के चलते हरियाणा की सीमा को सील कर दिया गया जिसके चलते बुधवार को यहां आजादपुर मंडी में सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई।
दरअसल एशिया के सबसे बड़े थोक बाजार आजादपुर मंडी में 11 व्यवसायी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
आजादपुर कृषि उत्पाद मार्केटिंग समिति के अध्यक्ष आदिल अहमद खान ने बताया कि सोनीपत से सब्जियों की आपूर्ति नहीं हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार को मंडी में 5,000 टन फल एवं सब्जियां आईं। लॉकडाउन के बाद से प्रतिदिन यहां 7,000 से 8,000 टन फल एवं सब्जियों की आपूर्ति हो रही है।’’
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली से लगने वाली राज्य की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
खान ने बताया कि इन व्यवसायियों के संक्रमित पाए जाने के बाद कई अन्य कारोबारियों को भी पृथकवास में जाने के लिए कहा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

