देश की खबरें | झारखंड विधानसभा में 8,111 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा में सोमवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के हंगामे के बीच 2023-24 के लिए 8,111.75 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया।

रांची, 18 दिसंबर झारखंड विधानसभा में सोमवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के हंगामे के बीच 2023-24 के लिए 8,111.75 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया।

पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा के विधायक राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आसन के करीब आ गए।

भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण के नेतृत्व में विपक्ष ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से जुड़े परिसरों से बेहिसाब नकदी की बरामदगी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर बहस की मांग की।

विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि नकदी बरामदगी, ईडी का समन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति राज्य का ज्वलंत मुद्दा है।

बाउरी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के समन का सम्मान करना चाहिए। एजेंसी के छह समन के बावजूद, मुख्यमंत्री भाग रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए? हम इस पर सदन में बहस चाहते हैं।’’

इसका जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि साहू झारखंड विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। आलम ने कहा, ‘‘वह (साहू) राज्यसभा सदस्य हैं। यह राज्य का मामला नहीं है। जहां तक ईडी के समन का सवाल है, मुख्यमंत्री जांच एजेंसी को जवाब दे रहे हैं।’’

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सदन को उन मुद्दों से बचना चाहिए, जो राज्य विधानसभा से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने हंगामा कर रहे विधायकों से अपनी सीटों पर वापस जाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी और विरोध जारी रखा, जिसके कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12.36 बजे फिर से शुरू हुई। हंगामे के बीच वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 2023-24 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\