सुपरटेक समूह ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर उसकी 13 परियोजनाएं चल रही हैं। जिसमें से नोएडा में पांच, ग्रेटर नोएडा में चार और दो-दो यमुना एक्सप्रेसवे और मेरठ में चल रही हैं।
समूह ने कहा कि इस परियोजनाओं के तहत तैयार किये जा रहे 16,041 मकान दिसंबर, 2021 से लेकर जून, 2023 के बीच खरीदारों को सौंप दिए जायेंगे।
सुपरटेक की तरफ यह घोषणा उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) के अधिकारियों से मुलाकात के बाद की गई है। यूपी रेरा ने दरअसल डेवलपर की विलंबित परियोजनाओं की समीक्षा की थी।
सुपरटेक समूह ने यूपी रेरा के साथ बैठक में कहा कि दिसंबर 2021 तक 8,463 मकानों का निर्माण कर सौंप दिया जाएगा। 7,347 इकाइयों को दिसंबर,2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।
सुपरटेक समूह के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण समूह की परियोजनों प्रभावित हुई जिसके कारण यह देरी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY