खेल की खबरें | सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंदा पर होंगी सबकी निगाहें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंड शतरंज टूर के अंतर्गत शनिवार से यहां शुरू होने वाले सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन शिरकत नहीं करेंगे जिससे सभी की निगाहें भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा पर लगी होंगी।

वारसॉ (पोलैंड), 24 अप्रैल ग्रैंड शतरंज टूर के अंतर्गत शनिवार से यहां शुरू होने वाले सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन शिरकत नहीं करेंगे जिससे सभी की निगाहें भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा पर लगी होंगी।

हमवतन अरविंद चिदंबरम के साथ प्रज्ञानानंदा खिताब के लिए दावेदारों में शामिल हैं और कार्लसन की अनुपस्थिति से उनकी संभावनायें मजबूत हुई हैं।

ईरानी से फ्रांसीसी बने अलीरेजा फिरौजा भी खिताब जीतने के लिए बेकरार हैं जबकि उनके हमवतन मैक्सिम वचियर-लाग्रेव पिछले दशक में फ्रांसीसी खिलाड़ियों की विरासत को बरकरार रखना चाहेंगे।

दस खिलाड़ियों में केवल दो भारतीय प्रतिस्पर्धी हैं। देखना होगा कि इस साल ग्रैंड शतरंज टूर कौन जीतेगा।

टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 175000 अमेरीकी डालर है।

‘स्पीड शतरंज’ में अपनी सटीकता के कारण प्रज्ञानानंदा का प्रदर्शन देखने वाला होगा।

अरविंद चिदंबरम ने प्राग मास्टर्स जीतने के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके कारण आयोजकों ने उन्हें वाइल्ड कार्ड स्पॉट देने का प्रस्ताव दिया था।

लेवोन अरोनियन और वेसलिन टोपालोव दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि वे युवाओं के लिए गंभीर चुनौती पेश करेंगे।

पोलैंड के डूडा जान क्रिफ्जोफ और फिरोजा प्रमुख दावेदार हो सकते हैं लेकिन वे प्रज्ञानानंदा की मजबूती जानते हैं। इस भारतीय ने साल की शुरुआत में विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स जीता था जिससे प्रशंसक चेन्नई के इस जादूगर से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट