खेल की खबरें | सुपरबेट शतरंज क्लासिक: गुकेश ने प्रज्ञानानंद से ड्रॉ खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियन डी गुकेश ने बुधवार को यहां सुपरबेट शतरंज क्लासिक्स में अपने अभियान की शुरुआत साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा के खिलाफ ड्रॉ के साथ की।
बुकारेस्ट (रोमानिया), सात अप्रैल विश्व चैंपियन डी गुकेश ने बुधवार को यहां सुपरबेट शतरंज क्लासिक्स में अपने अभियान की शुरुआत साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा के खिलाफ ड्रॉ के साथ की।
गुकेश और प्रज्ञानानंद 35 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमत हो गए।
फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और वेस्ली सो ने दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में शुरुआती दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली है। इन दोनों ने क्रमशः फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव और रोमानिया के डेक बोगदान-डेनियल को हराया।
यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है और इसकी इनामी राशि 350,000 डॉलर है।
अन्य बाजियों में पोलैंड के डूडा जान क्रिस्टोफ ने अमेरिका के फाबियानो करुआना के साथ ड्रॉ खेला जबकि अमेरिका के लिए लेवोन अरोनियन ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ अंक बांटे।
अलीरेजा और वेस्ले एक-एक अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं और उनके बाद गुकेश, प्रज्ञानानंदा, अरोनियन, अब्दुसत्तोरोव, करुआना और डूडा हैं जबकि डेक और मैक्सिम को अभी अपना खाता खोलना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

