जरुरी जानकारी | सनसोर्स एनर्जी ने भीलवाड़ा में छह मेगावॉट की रूफटॉप परियोजना का शुभारंभ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सनसोर्स एनर्जी ने मंगलवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित अपनी छह मेगावॉट की रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली, चार अगस्त सनसोर्स एनर्जी ने मंगलवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित अपनी छह मेगावॉट की रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, यह परियोजना अग्रणी कपड़ा कंपनियों के राजस्थान के बाहर स्थित औद्योगिक स्थलों में से एक को 25 वर्ष की अवधि के लिए स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

बयान में कहा गया है कि यह परियोजना 21,00,000 वर्ग फुट में फैले औद्योगिक स्थल की पांच छतों पर विकसित की गई है।

सनसोर्स एनर्जी, नीव फंड की एक निवेश कंपनी है - जो भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग (डीएफआईडी) द्वारा समर्थित है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

यह परियोजना भारत के कम आय वाले राज्यों में टिकाऊ विकास प्रदान करने की, नीव फंड की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह परियोजना अपने जीवनकाल में 2,00,000 टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएगी।

सनसोर्स एनर्जी एक प्रमुख वितरित सौर ऊर्जा कंपनी है, जो दुनिया भर में अपने वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\