खेल की खबरें | एचसीए की ‘ब्लैकमेलिंग’ रोकने के लिये बीसीसीआई से दखल का सनराइजर्स का अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद क्रिकेट संघ की लगातार चली आ रही‘ब्लैकमेलिंग’ को रोकने के लिये बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद से दखल का अनुरोध किया है हालांकि प्रदेश संघ ने फ्रेंचाइजी के इन आरोपों को खारिज किया ।

बेंगलुरू, 30 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद ने हैदराबाद क्रिकेट संघ की लगातार चली आ रही‘ब्लैकमेलिंग’ को रोकने के लिये बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद से दखल का अनुरोध किया है हालांकि प्रदेश संघ ने फ्रेंचाइजी के इन आरोपों को खारिज किया ।

सनराइजर्स ने बीसीसीआई के आला अधिकारियों को लिखे ईमेल में कहा कि अगर एचसीए इसी तरह धमकाता रहा, खासकर मुफ्त पास के लिये तो वे अपने घरेलू मैच दूसरे राज्य में कराने पर विचार कर सकते हैं ।

सनराइजर्स के एक शीर्ष अधिकारी ने लिखा ,‘‘ मैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एचसीए की लगातार ब्लैकमेलिंग पर चिंता जताते हुए यह पत्र लिख रहा हूं । यह बार बार हो रहा है और मुझे लगता है कि अब बीसीसीआई और आईपीएल संचालन परिषद को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिये ।’’

अधिकारी ने कहा कि संघ को मुफ्त पास के आवंटन को लेकर फ्रेंचाइजी को स्पष्टता चाहिये । आम तौर पर कुल टिकटों का पांच प्रतिशत दिया जाता है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम फ्रेंचाइजी द्वारा एचसीए को दिये जाने वाले मुफ्त टिकटों को लेकर स्पष्टता चाहते हैं । एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव, कोषाध्यक्ष और सचिव सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन को लगातार धमकाते आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे हैदराबाद में आईपीएल मैच नहीं होने देंगे ।’’

टीम अधिकारी ने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो वे सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराने की सोच सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह सत्ता का गलत इस्तेमाल है । पिछले साल भी यह मसला उठाया गया था और इस बार भी वही हालात है । अगर यही हाल रहा तो सनराइजर्स के मैच दूसरे प्रदेश में कराये जा सकते हैं ।’

वहीं एचसीए अध्यक्ष जगन मोहन राव ने एक सर्कुलर में कहा ,‘‘ एचसीए को सनराइजर्स प्रबंधन से कोई आधिकारिक ईमेल नहीं मिला है । सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर ईमेल वाकई मिला है तो एचसीए या सनराइजर्स के आधिकारिक ईमेल की बजाय अज्ञात ईमेल से सूचनायें लीक करने के पीछे क्या साजिश है । कुछ लोगों द्वारा एचसीए और सनराइजर्स की छवि खराब करने की यह साजिश है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका