देश की खबरें | बंगाल के एक और कॉलेज की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम आया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 अगस्त पश्चिम बंगाल के एक और कॉलेज की मेधा सूची में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम नजर आया। इससे एक दिन पहले ऐसी ही एक वाकया कोलकाता के एक संस्थान में भी हुआ था।

कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर है।

यह भी पढ़े | CM Captain Amarinder Singh: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को 7 दिन के लिए किया सेल्फ-क्‍वारंटीन.

संस्थान के छात्र संघ ने मामले की जांच की मांग की है जबकि इस गड़बड़ी पर कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए(ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था।

यह भी पढ़े | NEET-JEE Exams 2020 Row: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी को ‘मन की बात’ में छात्रों से नीट और जेईई की परीक्षा के बारे में सुझाव लेना चाहिए.

नाम के साथ आवेदन पहचान-पत्र और अनुक्रमांक भी था।

कॉलेज प्रशासन ने इसे किसी की शरारत करार दिया था और मामले की जांच कराने की बात कही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)