देश की खबरें | सनी लियोनी ने विक्रम भट्ट के साथ शूटिंग शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपने नये प्रोजेक्ट "अनामिका" को लेकर शूटिंग शुरू कर दी है।
मुंबई, 21 दिसंबर अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपने नये प्रोजेक्ट "अनामिका" को लेकर शूटिंग शुरू कर दी है।
विक्रम भट्ट इसका निर्देशन कर रहे हैं। अभिनेत्री और फिल्मकार पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि "अनामिका" फिल्म है या वेब सीरीज।
लियोनी (39) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमे वह "अनामिका" के सेट पर क्लेपबोर्ड पकड़े हुईं हैं।
उन्होंने कहा, " सतनाम... एक नए काम की शुरुआत हो रही है और मेरा लॉकडाउन खत्म हो रहा है। विक्रम भट्ट के साथ एक नए सफर की शुरुआत है। "
कोरोना वायरस को लेकर देश में लागू किए गए लॉकडाउन के बाद यह लियोनी का पहला प्रोजेक्ट है, जिसकी शूटिंग शुरू हुई।
कोरोना वायरस से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर वह मई में परिवार को साथ लास एंजलिस चली गई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)