विदेश की खबरें | सुनक बनाम ट्रस: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में निजी हमलों में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में निजी हमलों में वृद्धि हो रही है। बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी बनने के लिए अब केवल दो दावेदार-ऋषि सुनक और लिज ट्रस ही बचे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 25 जुलाई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में निजी हमलों में वृद्धि हो रही है। बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी बनने के लिए अब केवल दो दावेदार-ऋषि सुनक और लिज ट्रस ही बचे हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच सोमवार रात बीबीसी टेलीविजन पर होने वाली आमने-सामने की बहस से पहले प्रतिद्वंद्विता के सुर तेज हो गए हैं।

संस्कृति मंत्री एवं जॉनसन की वफादार नदीने डोरिस प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ट्रस का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने सुनक के 3,500 पाउंड के बेस्पोक सूट और प्राडा जूतों पर 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट को ट्वीट करने के लिए सोमवार की सुबह ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने यह ट्वीट कर सुनक को ब्रिटेन के आम लोगों से अलग दिखाने का प्रयास किया।

डोरिस ने कहा, "वहीं, लिज ट्रस 4.50 पाउंड के अपने झुमके पहनकर देश की यात्रा करेंगी।’’

इस पर सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और मंत्रियों ने गुस्सा भरी प्रतिक्रिया दी कि और कहा कि वे सभी "एक ही टीम" के लोग हैं तथा इस तरह के व्यक्तिगत हमलों का अगले आम चुनाव में विपरीत असर पड़ सकता है जिसके 2024 के आसपास होने की उम्मीद है।

इस बीच, सुनक ने मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की और अपनी प्रतिद्वंद्वी के "अनफंडिड" कर कटौती के वादों पर सवाल उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\