देश की खबरें | सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता विमला बहुगुणा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने माने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विमला बहुगुणा का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

देहरादून, 14 फरवरी जाने माने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विमला बहुगुणा का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सामाजिक उत्थान के प्रति आजीवन समर्पित, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, दिवंगत सुंदर लाल बहुगुणा जी की पत्नी बिमला बहुगुणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विमला बहुगुणा सर्वोदय कार्यकर्ता थीं और उन्होंने 1953-55 में बिहार में भूदान आंदोलन में भाग लिया था।

वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं और उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं ग्रामीण महिलाओं के कल्याण जैसे क्षेत्रों में भी काम किया। उन्होंने लोगों को चिपको आंदोलन तथा मद्यनिषेध अभियान में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया।

सुंदरलाल बहुगुणा का 21 मई 2021 को निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\