देश की खबरें | सुनंदा पुष्कर का ट्विटर खाता, ट्वीट संरक्षित रखवाने के लिए थरूर उच्च न्यायालय पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की वर्ष 2014 में हुई मौत से पहले का ट्विटर खाता और ट्वीट संरक्षित करने का निर्देश देने की गुहार लगायी।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की वर्ष 2014 में हुई मौत से पहले का ट्विटर खाता और ट्वीट संरक्षित करने का निर्देश देने की गुहार लगायी।

थरूर के आवेदन पर आठ जून को सुनवाई होने की उम्मीद है। आवेदन में कहा गया कि मामले में पुष्कर के ट्वीट और ट्विटर टाइमलाइन बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह जीवित नहीं हैं इसलिए ऐसी आशंका है कि खाता और ट्वीट हटाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, प्रवासी मजदूरों की बदहाली के लिए इंदिरा गांधी जिम्मेदार.

इसमें कहा गया कि थरूर के पास उन पर लगाए गए कथित झूठे आरोपों से खुद को बचाने का पूरा अधिकार है।

अपनी पत्नी की मौत के मामले में इकलौते आरोपी थरूर ने निर्देश देने की मांग की कि निचली अदालत के समक्ष कार्यवाही लंबित रहने तक पुलिस ''ट्विटर इंडिया'' से पुष्कर का खाता संरक्षित रखने को कहे।

यह भी पढ़े | सोना 274 रुपये टूटा, चांदी 542 रुपये कमजोर.

याचिका में ट्विटर के उस नियम का हवाला दिया गया है, जिसके तहत उपयोगकर्ता के लंबे समय तक खाते का उपयोग नहीं करने पर उसे निष्क्रिय करने का प्रावधान है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर पर पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज