एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सन फार्मा का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत गिरकर 399 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी सन फार्मा का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 37.12 प्रतिशत गिरकर 399.84 करोड़ रुपये रहा। इसकी प्रमुख वजह उसे एक बार होने वाला बड़ा नुकसान है।

जरुरी जानकारी | सन फार्मा का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत गिरकर 399 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 27 मई दवा कंपनी सन फार्मा का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 37.12 प्रतिशत गिरकर 399.84 करोड़ रुपये रहा। इसकी प्रमुख वजह उसे एक बार होने वाला बड़ा नुकसान है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी को 635.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत आय 8,184.94 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 7,163.92 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

मार्च तिमाही में कंपनी को 260.64 करोड़ रुपये का एक बार का बड़ा घाटा हुआ है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,764.93 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,665.42 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की आय 32,837.50 करोड़ रुपये रही जो 2018-19 में 29,065.91 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर एक रुपये का लाभांश देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).