एजेंसी न्यूज

ऋण भुगतान मामले में जारी सम्मन को अभिनेत्री Shilpa Shetty ने चुनौती दी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 21 लाख रुपये के ऋण भुगतान मामले में उन्हें और उनके परिवार को मजिस्ट्रेट अदालत से जारी सम्मन को बृहस्पतिवार को सत्र अदालत में चुनौती दी.

ऋण भुगतान मामले में जारी सम्मन को अभिनेत्री Shilpa Shetty ने चुनौती दी
शिल्पा शेट्टी (Photo Credits: Yogen Shah)

मुंबई, 11 मार्च : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 21 लाख रुपये के ऋण भुगतान मामले में उन्हें और उनके परिवार को मजिस्ट्रेट अदालत से जारी सम्मन को बृहस्पतिवार को सत्र अदालत में चुनौती दी.

उद्योगपति प्रह्लाद आमरा की शिकायत पर अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने शिल्पा, उनकी मां सुनंदा और बहन शमिता को सम्मन जारी किए थे. इसमें तीनों को 28 फरवरी को अदालत में पेश होने को कहा गया था. यह भी पढ़ें : UP Elections 2022: Ravi Kishan का सॉन्ग ‘UP Mein Sab Baa’ दोबारा हुआ वायरल, लोग जमकर एन्जॉय कर रहे Video

हालांकि, तीनों मां-बेटी अदालत में पेश नहीं हुईं और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पेशी से छूट का अनुरोध किया. मजिस्ट्रेट ने तीनों को अंतिम मौका देते हुए 10 मार्च से पहले अदालत में पेश होने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने सम्मन को सत्र अदालत में चुनौती दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).