एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, पंजाब में पारा में मामूली कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के ज्यादातर हिस्से में मौसम गर्म रहा, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में शुक्रवार को पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

देश की खबरें | हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, पंजाब में पारा में मामूली कमी

चंडीगढ़, 15 अप्रैल हरियाणा के ज्यादातर हिस्से में मौसम गर्म रहा, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में शुक्रवार को पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हरियाणा के गुरुग्राम और नारनौल में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबाला में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं भिवानी में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तथा रोहतक में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के एक दिन बाद शुक्रवार को राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अमृतसर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम के प्रभावित होने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में शनिवार तक 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).