देश की खबरें | मियामी ओपन में पदार्पण मैच में जीते सुमित नागल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने मियामी ओपन में अपने पदार्पण मैच में कनाडा के गैब्रियल डायलो को सीधे सेटों में हराकर शानदार शुरुआत की।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने मियामी ओपन में अपने पदार्पण मैच में कनाडा के गैब्रियल डायलो को सीधे सेटों में हराकर शानदार शुरुआत की।

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने गजब का धैर्य और जज्बा दिखाया तथा क्वालीफायर के पहले दौर में डायलो को 7-6(3) 6-2 से पराजित किया।

पिछले महीने चेन्नई ओपन की जीत के बाद विश्व के शीर्ष 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले नागल अगले दौर में कोलमैन वोंग का सामना करेंगे।

नागल ने पहले सेट को टाई ब्रेकर में जीतने के बाद दूसरे सेट में दबदबा बनाए रखा। उन्होंने इस सेट के पहले और सातवें गेम में डायलो की सर्विस तोड़ी।

इस जीत से नागल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 92वीं रैंकिंग पर पहुंच सकते हैं।

नागल ने राफेल नडाल के अंतिम अवसर पर हटने के कारण अपने पिछले टूर्नामेंट इंडियन वेल्स के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी लेकिन तब वह पहले दौर में मिलोस राओनिच से हार गए थे।

इस भारतीय खिलाड़ी ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में भी जगह बनाई थी। अपने इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाने में मदद मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस