खेल की खबरें | सुमित नागल विश्व टेनिस लीग में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल आगामी विश्व टेनिस लीग (डब्लूटीएल) में हिस्सा लेंगे, जिसमें दुनिया के नंबर पांच खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव, नंबर छह आंद्रे रुबलेव और अमेरिकी ओपन महिला चैम्पियन एरिना सबालेंका जैसे कई वैश्विक सितारे खेलते नजर आएंगे।

अबू धाबी, चार अक्टूबर भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल आगामी विश्व टेनिस लीग (डब्लूटीएल) में हिस्सा लेंगे, जिसमें दुनिया के नंबर पांच खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव, नंबर छह आंद्रे रुबलेव और अमेरिकी ओपन महिला चैम्पियन एरिना सबालेंका जैसे कई वैश्विक सितारे खेलते नजर आएंगे।

इसकी घोषणा आयोजकों ने शुक्रवार को की। यह लीग 19 से 22 दिसंबर तक प्रतिष्ठित एतिहाद एरिना में आयोजित होगी।

पुरुषों की विश्व रैंकिंग में 83वें स्थान पर काबिज नागल हालांकि लीग में किस टीम के लिए खेलेंगे , यह अभी तय नहीं है ।

डब्लूटीएल में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पांच ग्रैंडस्लैम चैंपियन, विश्व के शीर्ष 12 पुरुष खिलाड़ियों में से छह और शीर्ष दस महिला खिलाड़ियों में से छह प्रतिस्पर्धा करेंगी।

इनमें दुनिया की नंबर एक और फ्रांस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक का नाम भी शामिल है।

मौजूदा विंबलडन चैंपियन बारबोरा क्रेसिकोवा और पेरिस ओलंपिक में महिला युगल स्वर्ण पदक विजेता जैसमीन पाओलिनी भी अपना पदार्पण केरेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\