देश की खबरें | शहनाई के सुल्तान : बनारस के कोने-कोने में बसी हैं बिस्मिल्लाह खान की यादें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धूल भरी सीढ़ियां, समय के साथ जर्जर हो चुकी दीवारें और उसके ठीक सामने बह रही गंगा नदी, यही वह जगह हैं जहां युवा बिस्मिल्लाह खान घंटों रियाज किया करते थे।

वाराणसी, 20 मार्च धूल भरी सीढ़ियां, समय के साथ जर्जर हो चुकी दीवारें और उसके ठीक सामने बह रही गंगा नदी, यही वह जगह हैं जहां युवा बिस्मिल्लाह खान घंटों रियाज किया करते थे।

यहां वह सुबह चार बजे से लेकर सूर्योदय होने तक और फिर दोपहर से लेकर सूरज ढलने तक रियाज किया करते थे।

उनकी शहनाई की गूंज नौबतखाने से बहुत पहले ही गायब हो चुकी है, लेकिन उस्ताद, जिन्होंने इसकी मधुर आवाज को विश्व फलक पर पहुंचाया और इसका पर्याय बन गए और आज भी इसके भीतर और बाहर मौजूद हैं।

भारत के महानतम संगीतकारों में शुमार किए जाने वाले उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शुक्रवार को 109वीं जयंती है। उनकी यादें इस मंदिर नगरी के कोने-कोने में बसी हुई हैं, जहां वह रहे थे, शिक्षा हासिल की और शहनाई को आगे बढ़ाया।

इस शास्त्रीय संगीतकार ने 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण से पहले लाल किले की प्राचीर से राग ‘काफ़ी’ बजाकर भारत की स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

‘शहनाई के सुल्तान’ कमरुद्दीन खान का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमरांव में हुआ था। उनके जीवन से जुड़ी कई कहानियां प्राचीन शहर बनारस या वाराणसी के घाटों और संकरी गलियों में सुनाई जाती हैं। शहर के निवासियों के लिए खान विश्व प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिनमें से कुछ उन्हें जानते थे और कुछ जो उनके बारे में कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं।

दिग्गज शहनाई वादक ‘गंगा जमुनी तहजीब’ के प्रतीक भी थे।

बालाजी और मंगला गौरी मंदिरों के चौराहे पर स्थित नौबतखाना शायद बिस्मिल्लाह खान का पहला पड़ाव था। वर्ष 2006 में उनके निधन के लगभग 19 साल बाद, कमरे का फर्श और उस ओर जाने वाला रास्ता जर्जर हो गया है।

मंगला गौरी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नारायण गुरु ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘यह वह स्थान है जहां बिस्मिल्लाह खान बैठते थे। उनका रियाज चार चरणों में होता था। वह अंदर एक कोने में दीया जलाते और सुबह चार बजे, दोपहर में, फिर शाम को और बाद में रात में शहनाई का रियाज करने बैठते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\