जरुरी जानकारी | सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र लाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने नीति आयोग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को राजकोषीय मोर्चे पर महाराष्ट्र का प्रदर्शन खराब रहने का आरोप लगाया और राज्य की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र लाने की मांग की।

मुंबई, 29 जनवरी राकांपा (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने नीति आयोग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को राजकोषीय मोर्चे पर महाराष्ट्र का प्रदर्शन खराब रहने का आरोप लगाया और राज्य की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र लाने की मांग की।

सुले ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट महाराष्ट्र में वित्तीय कुप्रबंधन को दर्शाती है और इसमें सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई गई है।

सुले ने कहा, "सरकार को राज्य की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। यह रिपोर्ट स्पष्ट कुप्रबंधन दिखाती है और सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों के बारे में चिंता बढ़ाती है।"

सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में राजस्व संग्रह उच्च स्तर और जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर होने के बावजूद इसकी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक रैंकिंग गिरकर छठे स्थान पर आ गई है। वर्ष 2022 में महाराष्ट्र चौथे स्थान पर था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एसपी की नेता ने दावा किया कि नीति रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र ने कारोबारी सुगमता के मोर्चे पर भी खराब प्रदर्शन किया है।

सुले ने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिए दावोस जाने के औचित्य को भी लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि महाराष्ट्र में कंपनियों से निवेश आ रहा है। लेकिन क्या इसके लिए दावोस जाने की जरूरत है?"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में दावोस गए एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले हफ्ते विभिन्न कंपनियों से कुल 15.70 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जुटाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका