ऊना (हिप्र), दो दिसंबर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुहिम चलाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शनिवार को कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से विकास के अवरुद्ध हो जाने का भाजपा का आरोप गलत है।
ऊना जिले में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में सुक्खू ने ऊना-तलवारा रेलवे लाइन के निर्माण के बारे में सवाल पूछा।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले अपने ऊना दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि विगत 50 वर्षों में नहीं बन सकी ऊना तलवारा रेलवे लाइन का निर्माण दो साल में पूरा हो जाएगा, लेकिन इस परियोजना पर क्या प्रगति हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ आये सुक्खू ने यहां करीब 288 करोड़ रुपये की 18 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटी को फर्जी बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी प्रहार किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने राज्य में 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना देने की अपनी पहली और सबसे महत्वपूर्ण गारंटी को लागू किया है।’’
ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि राज्य के लोगों के खातों में 15 लाख रुपये कब नजर आयेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY