एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सोमालिया में सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोगादिशु को पूर्व में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह द्वारा बार-बार निशाना बनाया गया है। यह समूह शरिया की अपनी सख्त व्याख्या को लागू करने के प्रयास के तहत अक्सर सैन्य और सरकारी स्थलों पर हमला करता है।

देश की खबरें | सोमालिया में सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

मोगादिशु को पूर्व में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह द्वारा बार-बार निशाना बनाया गया है। यह समूह शरिया की अपनी सख्त व्याख्या को लागू करने के प्रयास के तहत अक्सर सैन्य और सरकारी स्थलों पर हमला करता है।

ऑटोरिक्शा चालक अब्दुलकादिर हसन मोहम्मद ने कहा, ‘‘एक जोरदार विस्फोट हुआ और तुरंत लोग सभी दिशाओं में भागने लगे। हर जगह शव पड़े हुए थे।’’

इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।

शिविर की सुरक्षा इकाई का हिस्सा रहे हुसैन नामक एक सैनिक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि कई युवा कतार में धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे।

सैनिक ने कहा, ‘‘विस्फोट विनाशकारी था। मैंने देखा कि कई लोग हताहत हुए थे। हमलावर भी पंजीकरण कराने के लिए के लिए आये युवाओं के साथ कतार में खड़ा था।’’

सैनिक ने कहा कि मृतकों में पांच राहगीर भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).