जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश में तीन साल में 47 लाख किसानों को किया गया एक लाख करोड़ रूपये का गन्ने का भुगतान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 2017-2020 की अवधि में अब तक 47.20 लाख गन्ना किसानों को एक लाख करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

लखनऊ, 19 जून मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 2017-2020 की अवधि में अब तक 47.20 लाख गन्ना किसानों को एक लाख करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 2017-2020 के मध्य गन्ना किसानों के हित में किये गये प्रयासों के फलस्वरूप एक लाख करोड़ रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान सम्भव हो सका, यह भुगतान इससे पूर्व के तीन वर्षो के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 53,367 करोड़ रूपये से भी 46,633 करोड रूपये अधिक है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

एक सरकारी बयान के मुताबिक शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017-2020 के मध्य गन्ना किसानों को किया गया यह गन्ना मूल्य भुगतान 2012-2017 के शासन काल के कुल गन्ना मूल्य भुगतान 95,215 करोड़ रूपये से भी 4,785 करोड़ रूपये अधिक है। वर्ष 2012-2017 के मध्य का भी 4,466 करोड़ रूपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी 2017-2020 के मध्य ही कराया गया है।

गौरतलब है कि 2012 से 2017 के बीच उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग कोरोना महामारी की इस देशव्यापी विभीषिका के दौरान भी गन्ना किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को निभाने की कड़ी में लाकडाउन की अवधि के दौरान जब प्रदेश एवं देश के अधिकतर उद्योग बन्द रहे तब केवल उत्तर प्रदेश की चीनी मिले अनवरत संचालित रही जिससे कृषकों के गन्ने की आपूर्ति निर्बाध रूप से चीनी मिलों को हो सकी।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की विभीषिका के दौरान लाकडाउन की अवधि मे चीनी की बिक्री नगण्य होते हुए भी 5,953 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना किसानों को किया गया। वर्तमान पेराई सत्र 2019-20 में प्रदेश की चीनी मिलों द्वारा रिकार्ड 1,116 लाख टन गन्ना पेराई एवं रिकार्ड 126.5 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया। उक्त पेराई एवं चीनी उत्पादन प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\