देश की खबरें | गन्ना किसानों को तीन किस्तों में उनका बकाया मिलेगा : पंजाब के कृषि मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि गन्ना किसानों को उनका 300 करोड़ रुपये का बकाया तीन किस्तों में मिलेगा।

चंडीगढ़, 22 जुलाई पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि गन्ना किसानों को उनका 300 करोड़ रुपये का बकाया तीन किस्तों में मिलेगा।

धालीवाल ने किसान संगठनों के नेताओं के साथ एक बैठक के बाद यह बात कही।

पंजाब के कृषि मंत्री के मुताबिक 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त 30 जुलाई तक, इतनी ही राशि की दूसरी किस्त 30 अगस्त और तीसरी किस्त 15 सितंबर तक जारी कर दी जाएगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, धालीवाल ने किसान नेताओं से कहा कि राज्य सरकार चीनी मिलों को अत्याधुनिक मशीनरी से लैस करने की प्रक्रिया में है और इस रणनीति के तहत बटाला और गुरदासपुर की मिलों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गठित टीमों ने मुक्तसर, बठिंडा और बरनाला के कपास क्षेत्र में 730 स्थानों का दौरा किया जहां सफेद मक्खी के हमले से फसलों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें 28 जुलाई को फिर से उन स्थानों का दौरा करेंगी।

धालीवाल ने कहा कि अगर कोई किसानों को नकली बीज और कीटनाशक बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\