एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर 3.11 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर तीन करोड़ 11 लाख टन रहा। इस गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र में उत्पादन घटना है। उद्योग संगठन इस्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर 3.11 करोड़ टन पर

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल देश में चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 अप्रैल तक छह प्रतिशत घटकर तीन करोड़ 11 लाख टन रहा। इस गिरावट का मुख्य कारण महाराष्ट्र में उत्पादन घटना है। उद्योग संगठन इस्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

विपणन वर्ष 2021-22 की समान अवधि में चीनी उत्पादन तीन करोड़ 28.7 लाख टन हुआ था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन चालू विपणन वर्ष में एक अक्टूबर, 2022 से 15 अप्रैल, 2023 तक बढ़कर 96.6 लाख टन हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 94.4 लाख टन रहा था।

इस दौरान देश में चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन पहले के एक करोड़ 26.5 लाख टन से घटकर 1.05 करोड़ टन रह गया, जबकि कर्नाटक में उत्पादन 58 लाख टन से घटकर 55.3 लाख टन रह गया।

इस्मा ने विपणन वर्ष 2022-23 के लिए 3.40 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है।

विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).