एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 2.48 प्रतिशत घटकर 2.236 करोड़ टन रहा: इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष 2023-24 में 15 फरवरी तक 2.48 प्रतिशत घटकर 2.236 करोड़ टन रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 2.293 करोड़ टन था।

जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 2.48 प्रतिशत घटकर 2.236 करोड़ टन रहा: इस्मा

नयी दिल्ली, 19 फरवरी देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष 2023-24 में 15 फरवरी तक 2.48 प्रतिशत घटकर 2.236 करोड़ टन रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 2.293 करोड़ टन था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

उद्योग संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चालू 2023-24 विपणन वर्ष में चीनी उत्पादन 10 प्रतिशत घटकर 3.305 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष में 3.662 करोड़ टन था।

इस्मा के अनुसार, चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में चीनी उत्पादन कम रहा।

हालांकि, उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन समीक्षाधीन अवधि बढ़कर 67.7 लाख टन रहा जो पिछले साल समान अवधि में 61.2 लाख टन था।

चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक देश में करीब 505 कारखाने चालू थे, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 502 था।

इस्मा ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में करीब 22 कारखानों ने अपना परिचालन बंद कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).