देश की खबरें | क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कारोबारी को जमानत न देने के पर्याप्त कारण : एनडीपीएस अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रूज पोत पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित ड्रग्स कारोबारी अब्दुल कादर शेख को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि मादक पदार्थ की बड़ी मात्रा में आपूर्ति से संबंधित एक गंभीर अपराध में उसकी संलिप्तता दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

मुंबई, दो मार्च क्रूज पोत पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित ड्रग्स कारोबारी अब्दुल कादर शेख को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि मादक पदार्थ की बड़ी मात्रा में आपूर्ति से संबंधित एक गंभीर अपराध में उसकी संलिप्तता दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत दायर मामलों की सुनवाई के लिए नामित विशेष न्यायाधीश वी.वी. पाटिल ने शेख की जमानत अर्जी पिछले महीने खारिज कर दी थी। हालांकि, फैसले के कारणों के साथ विस्तृत आदेश की प्रति बुधवार को उपलब्ध कराई गई।

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक हैं, और वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

अपने आदेश में अदालत ने कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 2.5 ग्राम एक्स्टेसी और 54.3 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की थी।

अदालत ने कहा, “व्यावसायिक मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री मिलने से संबंधित एक गंभीर आपराधिक मामले में आवेदक/आरोपी (शेख) की संलिप्तता को दर्शाने वाले पर्याप्त सबूत हैं।”

अदालत ने कहा, “रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह नहीं माना जा सकता है कि आवेदक/आरोपी नंबर नौ (शेख) ऐसे अपराध का दोषी नहीं है और जमानत पर रहते हुए उसके ऐसा अपराध करने की आशंका नहीं है।”

एनसीबी ने शेख को चार अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था।

आरोपी ने अपनी जमानत अर्जी में दावा किया था कि उसे बेवजह फंसाया गया है और वह मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले किसी भी गिरोह से नहीं जुड़ा हुआ है।

एनसीबी के मामले के अनुसार, शेख ने सह-आरोपी मोहक जायसवाल को एक्स्टेसी की आपूर्ति की, जिसने मामले के अन्य आरोपियों को प्रतिबंधित सामग्री वितरित की।

एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में क्रूज पोत में मादक पदार्थ मिलने के मामले में कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया था।

शेख और एक सह-आरोपी हिरासत में हैं, जबकि आर्यन खान सहित 18 अन्य को जमानत दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\