विदेश की खबरें | सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन में छात्र वीजा की अवधि में कटौती करने पर विचार कर रही हैं: खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन में अध्ययन के बाद छात्र वीजा के तहत विदेशी छात्रों के ठहरने की अवधि में कटौती करने संबंधी योजना पर विचार कर रही हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 25 जनवरी ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन में अध्ययन के बाद छात्र वीजा के तहत विदेशी छात्रों के ठहरने की अवधि में कटौती करने संबंधी योजना पर विचार कर रही हैं।

खबरों के अनुसार इस कदम से ब्रेवरमैन का देश के शिक्षा विभाग के साथ टकराव हो सकता है।

ब्रेवरमैन की प्रस्तावित समीक्षा के तहत नए ‘ग्रेजुएट वीजा रूट’ में कटौती की उम्मीद है।

समाचार पत्र ‘द टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक, भारतीय मूल की गृहमंत्री ब्रेवरमैन ने ‘ग्रेजुएट वीजा रूट’ में ‘‘सुधार’’ की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत छात्रों को कुशल नौकरी हासिल कर कार्य के लिए वीजा लेना होगा या छह महीने बाद ब्रिटेन से जाना होगा।

खबर में कहा गया है कि ब्रिटेन का शिक्षा विभाग (डीएफई) इन बदलावों को रोकने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उन्हें इस बात चिंता सता रही है कि इससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन के प्रति आकर्षित होने में कमी आ सकती है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल विदेशी छात्रों के सबसे बड़े समूह के रूप में भारतीयों ने चीनी को पीछे छोड़ दिया था और जुलाई 2021 में शुरू किए गए नए ‘ग्रेजुएट वीजा रूट’ में भारतीयों का वर्चस्व था, जो दिए गए वीजा का 41 प्रतिशत हिस्सा था।

पिछले सप्ताह प्रकाशित आंकड़ों से पता चला है कि ब्रिटेन में 6,80,000 विदेशी छात्र थे। सरकार की 2019 की उच्च शिक्षा नीति में 2030 तक 6,00,000 छात्रों का लक्ष्य शामिल था, जिसे पिछले साल ही पूरा कर लिया गया था।

ब्रिटेन के गृह विभाग के कार्यालय ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी अंक-आधारित प्रणाली ब्रिटेन की जरूरतों के अनुसार तैयार की गई है, जिसमें ब्रिटेन में दुनियाभर से शीर्ष-स्तरीय प्रतिभाओं को आकर्षित करना शामिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\