एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक बारिश के कारण यातायात जाम और जलजमाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आई अचानक बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को यातायात और जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा।

देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक बारिश के कारण यातायात जाम और जलजमाव

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आई अचानक बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को यातायात और जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा।

शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न ढाई बजे के बीच 30.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। वहीं लोधी रोड और रिज स्थित मौसम केंद्रों ने क्रमशः 34.8 मिमी और 11.1 मिमी बारिश दर्ज की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि देश भर में मानसून सक्रिय अवस्था में है।

मौसम विभाग ने गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा बिजली कड़कने का अनुमान जताया था।

मंगलवार की तुलना में बुधवार को कम बारिश होने का पूर्वानुमान है, लेकिन अगले दिन इसकी तीव्रता बढ़ जाएगी।

राजधानी में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी, जिससे यातायात जाम हो गया।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत से 98 प्रतिशत के बीच रही।

विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).