एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लक्ष्य का पीछा करते हुए इस तरह की जीत शानदार: रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसी जीत शानदार है।

खेल की खबरें | लक्ष्य का पीछा करते हुए इस तरह की जीत शानदार: रोहित

अबुधाबी, 16 अक्टूबर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसी जीत शानदार है।

मुंबई इंडियन्स के केकेआर को पांच विकेट पर 148 रन पर रोकने के बाद 16.5 ओवर में दो विकेट पर 149 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने 44 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़े | IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने किया स्पष्ट, Steve Smith बनें रहेंगे टीम के कप्तान.

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ लक्ष्य का पीछा करते हुए इस तरह की प्रभावशाली जीत दर्ज करना शानदार है। इससे हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।’’

रोहित ने कहा कि टूर्नामेंट में अब बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतेगी।

यह भी पढ़े | MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: पैट कमिंस की शानदार बल्लेबाजी, कोलकाता ने मुंबई को दिया 149 रन का लक्ष्य.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम अब ज्यादा मुकाबले जीतेगी। I इस मुकाबले में हमने पहली गेंद से ही प्रभावशाली गेंदबाजी की। ’’

रोहित ने मैच में 35 रन की पारी खेलने के साथ पहले विकेट के लिए डीकॉक के साथ 94 रन की साझेदारी की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे डीकॉक के साथ खेलना पसंद है। ज्यादातर समय वह अक्रामक रवैया अपनाता है और मैं उसका साथ देता हूं।’’

डीकॉक ने अपनी नाबाद पारी में लेग साइड में कुछ करारे शॉट लगाये। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लेग साइड में अच्छे शॉट लगता हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने इसके लिये कोई योजना बनाई थी लेकिन यह मेरे खेल का स्वाभाविक हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि वह पिछले मैच आखिर तक बल्लेबाजी नहीं करने से वह निराश थे। डीकॉक ने कहा, ‘‘पिछले मैच में मैं टीम को जीत दिलाने के लिये क्रीज पर मौजूद नहीं था जिसकी मुझे निराशा थी। महेला जयवर्धने (कोच) से मुझे कुछ सुधार करने के लिए कहा जिसका मुझे फायदा हुआ।’’

केकेआर के नये कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि मुंबई ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उन्हें रोकना मुश्किल था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आज के मुकाबले में कभी भी बेहतर स्थिति में नहीं थे। हमने हालांकि संघर्ष करने लायक रन बना लिये थे लेकिन जिस तरह से मुंबई ने बल्लेबाजी की उससे उन्हें रोकना मुश्किल था।’’

दिनेश कार्तिक को खुद से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम मैच की स्थिति के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).