देश की खबरें | देश में ऐसे लोकतंत्र का निर्माण होना चाहिए जिसमें सभी की सहभागिता हो : कटारिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया ने कहा है कि देश में ऐसे लोकतंत्र का निर्माण होना चाहिए जिसमें सभी लोगों की सहभागिता हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावी एवं सार्थक लोकतंत्र बनाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

जयपुर, 20 मार्च असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया ने कहा है कि देश में ऐसे लोकतंत्र का निर्माण होना चाहिए जिसमें सभी लोगों की सहभागिता हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावी एवं सार्थक लोकतंत्र बनाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

कटारिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा में आयोजित एक सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा ‘‘सदन जितना अधिक चलेगा, हम जनता की बात उतने ही अच्छे तरीके से रख पाएंगे।’’

कटारिया राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में आयोजित ‘‘प्रभावी एवं सार्थक लोकतंत्र को बढ़ावा देने में विधानमंडल की भूमिका’’ विषयक सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के प्रति लोगों की अपार निष्ठा रही है। उन्होंने कहा कि सदन में तर्क होने चाहिए लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए अन्यथा लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पद के दायरे में रहकर असम और राजस्थान की जनता की सेवा करेंगे तथा राजस्थान के मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे।

कटारिया द्वारा असम के राज्यपाल पद का दायित्व ग्रहण करने पर आज विधानसभा में उनका अभिनंदन किया गया। कटारिया राज्यपाल नियुक्त होने से पूर्व राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत में पिछले 70 वर्षों में कई सरकारें बदलीं लेकिन इसके बावजूद 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती गईं।

उन्होंने कहा कि बी. आर. आम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान और मजबूत लोकतंत्र से ही दुनिया में भारत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कई पश्चिमी देशों में महिलाओं को मताधिकार मिलने में सैंकड़ों वर्ष लगे, लेकिन हमारे संविधान ने महिलाओं को पहले दिन से ही मताधिकार दिया जिसका हम सभी को गर्व है।

विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा दोनों पक्षों को अपनी भूमिका का निर्वहन प्रभावशाली ढंग से करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सदन में वाद-विवाद की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस प्रकार नीतियों का निर्धारण करना चाहिए कि जन आकांक्षाएं पूरी हो सकें।

कार्यक्रम में वर्ष 2022 के लिए बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमीन खां एवं वर्ष 2023 के लिए अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिता भदेल को सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर पुरस्कृत किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज