टीम इंडिया और KKR के लिए राहत भरी खबर, Kuldeep Yadav के घुटने का हुआ सफल आपरेशन

भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई. उन्हें यूएई में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी. कुलदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘आपरेशन सफल रहा और उबरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद.

कुलदीप यादव (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 29 सितंबर: भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई. उन्हें यूएई में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी. कुलदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘आपरेशन सफल रहा और उबरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद. अब ध्यान रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा करने पर है और फिर मैदान पर वापसी करते हुए जल्द से जल्द वह करना है जो करना मुझे पसंद है.’’ पीटीआई ने 27 सितंबर को अपनी खबर में बताया था कि कुलदीप को घुटने की गंभीर चोट लगी है और उनके आगामी घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से से बाहर रहने की संभावना है. साथ ही वह यूएई से स्वदेश वापस लौट चुके हैं.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कुलदीप भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया था, ‘‘हां, हमें सूचना मिली है कि यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप को घुटने में गंभीर चोट लगी है. संभवत: क्षेत्ररक्षण के दौरान उसका घुटना मुड़ गया और उस समय चोट गंभीर थी.'' उन्होंने कहा, ‘‘कोई संभावना नहीं थी कि वह आईपीएल में आगे हिस्सा ले पाएगा और इसलिए उसे भारत वापस भेज दिया गया.’’

यह भी पढ़ें- IPL 2021, RR vs RCB: राजस्थान की आज खैर नहीं, मुकाबले से पूर्व छक्के लगाने की प्रैक्टिस करते नजर आए Virat Kohli, देखें वीडियो

कानपुर के कुलदीप ने भारत के लिए सात टेस्ट, 65 एकदिवसीय और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 174 विकेट चटकाए हैं. वह भारत के लिए पिछली बार श्रीलंका दौरे पर खेले थे. उन्होंने एकदिवसीय मैच में 48 रन देकर दो जबकि टी20 मैच में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने एक वनडे और एक टी20 और खेला लेकिन इनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड