खेल की खबरें | एमबापे की जगह फिर उतरा स्थानापन्न खिलाड़ी, मोनाको ने पीएसजी को बराबरी पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीएसजी ने मध्यांतर के बाद एमबापे को बाहर बुलाकर उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी उतारा। यह लगातार दूसरा मैच है जबकि इस स्टार स्ट्राइकर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्थानापन्न के रूप में मैदान पर उतारा गया।
पीएसजी ने मध्यांतर के बाद एमबापे को बाहर बुलाकर उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी उतारा। यह लगातार दूसरा मैच है जबकि इस स्टार स्ट्राइकर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्थानापन्न के रूप में मैदान पर उतारा गया।
पिछले साल सितंबर के बाद यह दूसरा अवसर है जबकि पीएसजी की टीम गोल करने में नाकाम रही।
इस मैच में अंक बांटने के बाद पीएसजी ने दूसरे नंबर पर काबिज ब्रेस्ट पर अपनी कुल बढ़त 12 अंक की कर दी है। वह मोनाको से 13 अंक आगे है। पीएसजी ने इसके साथ ही फ्रांसीसी लीग में अपना अजेय अभियान 19 मैच तक पहुंचा दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

