फास्फेट, पोटस उर्वरकों पर सब्सिडी दर मंजूर, 22,000 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
पत्र सूचना कार्यालय के महानिदेशक के एस धतवालिया ने एक ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने वर्ष 2020- 21 के लिये फास्फेटिक और पोटाशिक (पी एण्ड के) की पोषण आधारित सब्सिडी दरों के निर्धारण को मंजूरी दे दी है। वर्ष के दौरान पी एण्ड के उर्वरकों की सब्सिडी पर 22,186.55 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।’’
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल सरकार ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिये फास्फेटिक और पोटाशिक (पी एण्ड के) उर्वरकों की पोषण आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दे दी। नयी दरों नर से सब्सिडी खजाने पर 22,186 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
पत्र सूचना कार्यालय के महानिदेशक के एस धतवालिया ने एक ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने वर्ष 2020- 21 के लिये फास्फेटिक और पोटाशिक (पी एण्ड के) की पोषण आधारित सब्सिडी दरों के निर्धारण को मंजूरी दे दी है। वर्ष के दौरान पी एण्ड के उर्वरकों की सब्सिडी पर 22,186.55 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।’’
पी और के उर्वरकों पर अप्रैल 2010 के बाद से पोषण आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना के तहत सब्सिडी दी जा रही है।
सरकार किसानों को यूरिया और पी एण्ड के 21 ग्रेड के उर्वरकों को सस्ती दर पर सुलभ कराने के लिए उत्पादकों और आयातकों को सब्सिडी देती है।
जहां तक यूरिया की बात है सरकार इसका अधिकतम खुदरा मूल्य तय करती है। इसके बाद उत्पादन लागत और अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच का अंतर विनिर्माता/ आयातक को उपलब्ध करा दिया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).