देश की खबरें | नांगलोई चाकूबाजी मामला में पुलिस उपनिरीक्षक को ड्यूटी से हटाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षक को नांगलोई में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान एक व्यक्ति की मदद नहीं करने के आरोप में फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली पुलिस के एक उप-निरीक्षक को नांगलोई में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान एक व्यक्ति की मदद नहीं करने के आरोप में फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि नांगलोई थाने में तैनात उप-निरीक्षक मुकेश मलिक को जांच होने तक जिला लाइन भेजा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मामले की जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान मलिक को दूर रखने के लिए बुधवार को उन्हें जिला लाइन भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार साहिल मलिक नामक व्यक्ति का बड़ा भाई विशाल मलिक अपने जिम से लौट रहा था, तभी उसकी बाइक कथित तौर पर एक आरटीवी से टकरा गई और आरटीवी चालक से विशाल की बहस हो गई।

नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस पार्किंग में बहस और बढ़ गई, जहां आरटीवी के कर्मचारियों ने विशाल की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। हालांकि, विशाल भागने में सफल रहा और अपने परिवार के सदस्यों को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिर वह निकटतम पुलिस स्टेशन पहुंचा। विशाल ने दावा किया कि पुलिसकर्मी ने उनसे बाइक लाने को कहा।

घटना की जानकारी साहिल को भी मिली और वह थाने पहुंच गया। वह वापस उस स्थान पर गया जहां बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। इस दौरान साहिल की पिटाई की गई और चाकू से हमला किया गया।

जांच के दौरान तीन लोगों सन्नी कश्यप (23), सुमित (21) और राम प्रकाश (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि अन्य आरोपी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

साहिल के रिश्तेदार इसाब खान ने आरोप लगाया कि अगर साहिल के साथ कोई पुलिसकर्मी होता तो आरोपियों ने उस पर हमला नहीं किया होता। उन्होंने कहा कि साहिल की बेहद दर्दनाक मौत हो गई और इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी