नौकरी का झांसा देकर व्यक्ति से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाला उप निरीक्षक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नौकरी के इच्छुक एक व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पिछले पांच माह से फरार लोकायुक्त पुलिस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
ग्वालियर, 26 अगस्त : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नौकरी के इच्छुक एक व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में पिछले पांच माह से फरार लोकायुक्त पुलिस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नगर पुलिस अधीक्षक रत्नेश तोमर ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव (50) को बुधवार रात यहां सचिन तेंदुलकर रोड से गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : UP Fire Breaks: मुरादाबाद में वेडिंग वेन्यू पर लगी आग, पांच की मौत
उन्होंने कहा, ‘‘ 32 वर्षीय व्यक्ति ने पांच महीने पहले विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि यादव ने नौकरी दिलाने का वादा करके उसके साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए. इसके बाद से यादव फरार था. पुलिस ने यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

