देश की खबरें | महिला मित्र को गोली मारकर घायल करने और ससुर की हत्या करने के आरोप में उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक संदीप दहिया को कथित रूप से अपनी महिला मित्र को गोली मारकर घायल करने और बाद में रोहतक में अपने ससुर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक संदीप दहिया को कथित रूप से अपनी महिला मित्र को गोली मारकर घायल करने और बाद में रोहतक में अपने ससुर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "संदीप दहिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रोहिणी से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।"

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘नया बिहार, विकसित बिहार’ के नारे के साथ नीतीश कुमार को चुनौती देने वाले तेजस्वी यादव की ये हैं ताकत और कमजोरियां.

दहिया (35) 21 दिसंबर, 2017 से लाहौरी गेट पुलिस थाने में तैनात था।

वह 2006 में एक कांस्टेबल के रूप में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था और एक परीक्षा पास करने के बाद 2010 में उप-निरीक्षक बन गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में दोनों गठबंधन के बीच नही बन रही बात, चिराग पासवान पर सभी की नजर.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दहिया ने रविवार को उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में अपनी कार में झगड़े के दौरान अपनी महिला मित्र को कथित तौर पर गोली मार दी थी।

इस घटना के बाद वह भाग गया और सोमवार को हरियाणा के रोहतक में घर के बाहर अपने 60 वर्षीय ससुर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\