देश की खबरें | एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी के मिशन को अंजाम दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के एक बेड़े ने हिंद महासागर क्षेत्र में आठ घंटे तक एक रणनीतिक मिशन को अंजाम दिया।

नयी दिल्ली, नौ जून भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के एक बेड़े ने हिंद महासागर क्षेत्र में आठ घंटे तक एक रणनीतिक मिशन को अंजाम दिया।

चार राफेल विमानों द्वारा कुछ दिन पहले इसी तरह का मिशन चलाया गया था।

इस मिशन से जुड़े लोगों ने बताया कि एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों ने बृहस्पतिवार को हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में उड़ान भरी और इससे लंबी दूरी के मिशन को अंजाम देने की उसकी परिचालन क्षमता प्रदर्शित हुई।

उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान से जुड़े छह घंटे के मिशन को पिछले महीने हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में अंजाम दिया गया था।

आईएएफ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में एक और यात्रा! इस बार, आईएएफ एसयू-30 ने लगभग आठ घंटे की उड़ान एक अलग धुरी पर भरी। इस मिशन के तहत दोनों समुद्र तटों को शामिल किया गया।’’

आईएएफ ने दो मिशन को ऐसे समय अंजाम दिया है, जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

आईएएफ ने बृहस्पतिवार और पिछले महीने के अंत में अंजाम दिये गये इन मिशन के विवरण का खुलासा नहीं किया। इस अभियान में शामिल विमानों की संख्या का पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि राफेल विमान कई शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी