एजेंसी न्यूज

अमेरिका में COVID-19 के अन्य टीकों के लिए अध्ययन जारी, अब तक 3.30 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दो से अधिक टीकों के उपलब्ध रहने से लोगों के पास और अधिक विकल्प होंगे. एक टीके का निर्माण फाइजर और उसकी सहयोगी जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने किया है जबकि दूसरा टीका मॉडर्ना ने बनाया है. पिछले कुछ हफ्ते से इस देश में हर दिन 3,000 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है.

अमेरिका में COVID-19 के अन्य टीकों के लिए अध्ययन जारी, अब तक 3.30 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत
कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका, 29 दिसंबर: लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि दो से अधिक टीकों के उपलब्ध रहने से लोगों के पास और अधिक विकल्प होंगे. एक टीके का निर्माण फाइजर (Pfizer) और उसकी सहयोगी जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने किया है जबकि दूसरा टीका मॉडर्ना ने बनाया है. विशेषज्ञों की राय है कि पर्याप्त संख्या में टीकों के उपलब्ध रहने से देश और विश्व की बड़ी आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित होगा. नोवावैक्स इंक, अमेरिका द्वारा विकसित किया जा रहा संभावित टीका अंतिम चरण के परीक्षण तक पहुंचने वाली पांचवी कंपनी है.

अमेरिका में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने सोमवार को कहा कि अगर आप देश में 85 प्रतिशत से अधिक की आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आपको दो से अधिक कंपनियों की जरूरत होगी. कोविड-19 निगरानी परियोजना के अनुसार कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में करीब 18 लाख लोगों की मौत हुई है और अमेरिका में संक्रमण से 3,30,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: टेनेसी के नैशविले शहर में विस्फोट स्थल के पास मिले मानव अवशेष, मेडिकल परीक्षण की लिए भेजा गया अवशेष

अमेरिका में दिसंबर में अब तक करीब 65,000 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं और पिछले कुछ हफ्ते से इस देश में हर दिन 3,000 से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है. ट्रंप प्रशासन जनवरी के शुरुआत में राज्यों के लिए फाइजर और मॉडर्ना के टीकों की दो करोड़ खुराक की आपूर्ति कर सकता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).