देश की खबरें | छात्रों को कभी भी 'गोडसे के खेमे' की राह पर नहीं जाना चाहिए : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा कि छात्रों को कभी भी गोडसे की राह पर नहीं चलना चाहिए और उन्हें राजनीति की समझ होनी चाहिए।

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), नौ जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा कि छात्रों को कभी भी गोडसे की राह पर नहीं चलना चाहिए और उन्हें राजनीति की समझ होनी चाहिए।

तिरुचिरापल्ली में जमाल मोहम्मद कॉलेज के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा छात्रों से मिलना उन्हें हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है। स्टालिन ने कहा कि कॉलेज के संस्थापक हाजी एम जमाल मोहम्मद साहब और एन एम खजामियन रोथर ने गांधीवादी मार्ग का अनुसरण किया।

उन्होंने कहा, "हमारे लिए कई रास्ते हैं; जैसे गांधीजी, डॉ. आंबेडकर और पेरियार द्वारा दिखायी गयी राह। आप छात्रों को कभी भी गोडसे के खेमे की राह पर नहीं चलना चाहिए।"

शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए स्टालिन ने कहा कि यह उनकी "स्थायी पूंजी" होगी। उन्होंने कहा कि यदि तमिलनाडु एक टीम के रूप में एकजुट हो जाए तो कोई भी राज्य को हरा नहीं सकता।

स्टालिन ने कहा कि वह "राजनीति पर बात नहीं कर रहे" लेकिन इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि छात्रों को राजनीति के बारे में समझ होनी चाहिए।

तीन जुलाई को, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने पूरे राज्य में "ओरानियिल तमिलनाडु" (तमिलनाडु एक टीम) नाम से 45 दिनों का घर-घर जाकर सदस्यता अभियान शुरू किया। इस अभियान के ज़रिए, द्रमुक का लक्ष्य हर मतदान केंद्र पर 30 प्रतिशत मतदाताओं को पंजीकृत करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘‘ओरानियिल तमिलनाडु" में सदस्यता अभियान, और "द्रमुक सरकार की उपलब्धियों और केंद्र द्वारा तमिलनाडु के साथ किए गए विश्वासघात" का प्रचार शामिल है। इसका उद्देश्य राज्य की और सम्मान की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी